मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति : पहलगाम आतंकी हमले में घायल दम्पती को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में

आतंकी हमले में गम्भीर रूप से घायल हुए जयपुर निवासी दम्पती को मुख्यमंत्री

सहायता कोष से दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसके अनुसार

सन्नी खान एवं उनकी पत्नी फराह खान को एक-एक लाख रूपए की अंतरिम आर्थिक

सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि घायल दम्पती के लिए

हरसंभव मदद और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। घायल युवक के आंख

के उपचार के लिए चेन्नई स्थित शंकर नेत्रालय में व्यवस्था की गई है और उनके

बेहतर इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने आतंकी हमले की

कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में

आतंकवादियों के हौसले पूरी तरह पस्त हो चुके हैं और शोपियां एवं पहलगाम में

हुए हमले आतंकवादियों की बौखलाहट का परिणाम हैं। उन्होंने विश्वास प्रकट

किया कि घटना के दोषियों को पुलिस और सुरक्षाबल शीघ्र ही कड़ा सबक सिखाएंगे।

मुख्यमंत्री

ने आतंकवादी हमले में घायल सन्नी खान से दूरभाष पर वार्ता कर उनकी

कुशलक्षेम पूछी। शर्मा ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके इलाज के लिए सभी

व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा आगे भी पूरी तरह स्वस्थ होने तक उन्हें

यथासम्भव सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने घायल दम्पती के परिजन

आरिफ पठान से भी बात की तथा समस्त प्रकार का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन

दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें