मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

वित्त मंत्री इंश्योरेंस कंपनियों के प्रमुखों के साथ करेंगी मीटिंग; PMJJBY, PMSBY से जुड़ी इन बातों पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर की इंश्योरेंस कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में महामारी के इस काल में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के दावों के त्वरित सेटलमेंट को लेकर चर्चा होगी।

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर की इंश्योरेंस कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में महामारी के इस काल में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के दावों के त्वरित सेटलमेंट को लेकर चर्चा होगी। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी सिलसिलेवार ट्वीट में कहा गया है कि इन योजनाओं के तहत दावों (Claims) को सरल तरीके से और निश्चित समयावधि के अंदर सेटल करने के लिए प्रक्रिया एवं डॉक्यूमेंटेशन को सरल बनाने के मुद्दे पर भी बात हो सकती है।

पांच मई तक के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक PMSBY के तहत कुल 23.37 करोड़ लोगों ने पंजीयन कराया है जबकि PMJJBY के तहत 10.33 करोड़ लोग रजिस्टर्ड हैं।

एक अन्य ट्वीट में मंत्रालय ने कहा है कि मोदी सरकार ने 2014 से अब तक लोगों के सशक्त बनाने के लिए वित्तीय समावेशन से जुड़ी विभिन्न पहलें की हैं।

प्रधानमंत्री जनधन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) के तहत 42 करोड़ बैंक अकाउंट खोले गए हैं और इस तरह से बैंकिंग नेटवर्क का विस्तार किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें