मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

बॉक्स ऑफिस पर ''तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'' को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शाहिद

कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया शुक्रवार, 9

फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी

शुरुआत की है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वैलेंटाइन वीक में आई ये

रोमांटिक ड्रामा फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है।

फिल्म

ने पहले दिन 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की कहानी यह है कि

शाहिद कपूर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करके बनाए गए रोबोट

से प्यार हो जाता है। रोबोट की भूमिका कृति सेनन ने निभाई है। उनके किरदार

का नाम सिफरा है। शाहिद कपूर के किरदार का नाम आर्यन अग्निहोत्री है और वह

एक इंजीनियर हैं। आर्यन को न सिर्फ रोबोट से प्यार हो जाता है बल्कि वह

उससे शादी भी कर लेता है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक

यह फिल्म लगभग 50 करोड़ रुपये के बजट पर बनाई गई है। फिल्म ने पहले दिन

अच्छी शुरुआत की है, इसलिए ऐसा लग रहा है कि वीकेंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस

कलेक्शन में इजाफा करेगा। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया अमित जोशी और

आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसका निर्माण दिनेश विजान,

ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने किया है।

फिल्म में

शाहिद और कृति के साथ-साथ धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिका में

हैं। इस फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शकों को

शाहिद और कृति की केमिस्ट्री भी खूब पसंद आ रही है। फिल्म को आईएमडीबी पर

6.5 रेटिंग मिली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें