मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

शैतान' का ट्रेलर रिलीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अजय

देवगन बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। अब तक उन्होंने कई हिट

फिल्मों में काम किया है। पिछले साल उनकी भोला, चाणक्य जैसी फिल्में रिलीज

हुईं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। अब जल्द ही उनकी फिल्म

'शैतान' दर्शकों के सामने आएगी। इसी बीच इसका एक छोटा सा टीजर दर्शकों के

सामने पेश किया गया। अब इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

दो

मिनट 26 सेकेंड के इस ट्रेलर में हमें रोमांचक ड्रामा के साथ-साथ सस्पेंस

भी देखने को मिलता है। बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता अजय देवगन और आर.

माधवन इस फिल्म के लिए दोनों साथ काम कर रहे हैं। ट्रेलर में आर. माधवन का

किरदार अजय देवगन पर भारी पड़ता दिख रहे है।

इस फिल्म की

कहानी काला जादू, वशीकरण जैसी भयानक चीजों पर आधारित है। ट्रेलर में हमें

इस बात की झलक मिलती है कि कैसे माधवन 10 मिनट के लिए अजय देवगन के घर में

घुसकर अजय देवगन की बेटी पर काला जादू करते हैं और उसे अपनी धुन पर नचाते

हैं और धीरे-धीरे कहानी भयानक और हिंसक मोड़ ले लेती है। आर. माधवन ने पहली

बार ऐसा किरदार निभाया है।

माधवन का खतरनाक लुक और अजय

देवगन की एक्टिंग से दर्शकों में फिल्म देखने की उत्सुकता है और ट्रेलर ने

उनकी उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने

किया है। 'शैतान' 2023 में आई गुजराती फिल्म 'वाश' का रीमेक बताया जा रहा

है। यह फिल्म 8 मार्च 2024 को रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ

आर माधवन, साउथ सुपरस्टार ज्योतिका भी मुख्य भूमिका में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें