फिल्म प्रोड्यूशर प्रकाश झा को हाई कोर्ट से मिली राहत
रांची : झारखंड हाइकोर्ट से फिल्म प्रोड्यूशर प्रकाश झा को राहत मिली है। शुक्रवार को प्रकाश झा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में हुई।दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने सभी आपराधिक कार्यवाही एवं संज्ञान आदेश को निरस्त कर दिया। बताते चलें कि प्रोटेस्ट पिटीशन के बाद अदालत ने इस मामले को साल 2018 में संज्ञान लिया था। जिसे प्रकाश झा एवं अन्य की ओर से हाइकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी गई थी। यह मामला जमशेदपुर के वार्ड संख्या छह में दस हजार वर्ग फीट सुपर बिल्ट एरिया से जुड़ा है।





