मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

फिल्म 'मुंज्या' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शुक्रवार

7 जून को रिलीज हुई फिल्म 'मुंज्या' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म

की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में उमड़

रहे हैं, जिसका नतीजा यह है कि चार दिनों में फिल्म ने दमदार कलेक्शन किया

है। शुक्रवार और वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चर्चा बटोरने वाली फिल्म

'मुंज्या' के दूसरे रविवार यानी 10वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं।

10 दिन में 'मुंज्या' की कमाई

मुंज्या

ने रिलीज के पहले दिन 4 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन 7.25 करोड़, तीसरे

दिन 8 करोड़, चौथे दिन 4 करोड़, पांचवें दिन 4.15 करोड़, छठे दिन 4 करोड़

और सातवें दिन 3.9 करोड़ कमाए।

मुंज्या ने एक हफ्ते में

35.3 करोड़, दूसरे शुक्रवार को 3.5 करोड़ और शनिवार को 6.5 करोड़ का

कलेक्शन किया। सैकनिलक की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, मुंज्या ने रिलीज के

दूसरे रविवार यानी 10वें दिन 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म

'मुंज्या' का कुल कलेक्शन 53.80 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म

की कहानी कोंकण में प्रचलित मुंज्या की कथा पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग

कोंकण में की गई है। इस हिंदी फिल्म में सुहास जोशी, अजय पुलिकर,

भाग्यश्री लिमये, श्रुति मराठे के साथ शरवरी वाघ, अभय वर्मा, मोना सिंह

हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है।

'स्त्री',

'रूही' और 'भेड़िया' के बाद 'मुंज्या' मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी

फिल्म है। यह फिल्म मुंज्या की कथा के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म कोंकण

की लोककथाओं पर आधारित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें