मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

जुनैद की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'महाराज' विवादों में घिरी, डिंडोशी सेशन कोर्ट में याचिका दायर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड

के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान के बेटे जुनैद खान अब इंडस्ट्री का नाम

रोशन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन जुनैद की पहली ही फिल्म विवादों में

घिर गई है। इस फिल्म के खिलाफ याचिका तब दायर की गई है जब जुनैद फिल्म

‘महाराज’ के जरिए सिने इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। बजरंग दल ने इस

फिल्म की रिलीज का विरोध करते हुए मुंबई के डिंडोशी सेशन कोर्ट में याचिका

दायर की है।

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म के

खिलाफ बजरंग दल ने याचिका दायर की है। अपनी याचिका में बजरंग दल ने फिल्म

की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही कोर्ट की निगरानी में एक

विशेष कमेटी बनाकर फिल्म की स्क्रीनिंग की मांग की गई है। याचिका में

आपत्ति जताई गई है कि फिल्म महाराज में हिंदू धार्मिक गुरुओं को नकारात्मक

तरीके से चित्रित किया गया है। बजरंग दल ने यह भी कहा है कि फिल्म दर्शकों

की कुछ भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा कर

सकती है।

फिल्म ‘महाराज’ सिनेमाघरों में रिलीज न होकर

सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म बिना किसी प्रमोशन या

टीजर के सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म ‘महाराज’ सच्ची कहानी पर आधारित

है और इसमें जुनैद के साथ जयदीप अहलावत हैं। यह फिल्म 1862 के महाराज लिबेल

केस पर आधारित है। इस मामले को भारत की सबसे महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाइयों

में से एक माना जाता है। जुनैद ने फिल्म में पत्रकार और समाज सुधारक

करसनदास मुलजी की भूमिका निभाई है। अहलावत ने वल्लभाचार्य संप्रदाय के

प्रमुख जदुनाथजी बृजरतनजी महाराज की भूमिका निभाई है।

फिल्म

‘महाराज’ में जुनैद खान, जयदीप अहलावत के साथ विपुल मेहता, शालिनी पांडे,

शारवरी और अन्य कलाकार हैं। फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने ‘यशराज

फिल्म्स एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें