मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

फिल्म 'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की दुर्लभ बीमारी से हूई थी मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

आमिर

खान की फिल्म 'दंगल' में भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर का

17 फरवरी को दिल्ली में निधन हो गया। वह केवल 19 साल की थी। एक्ट्रेस की

अचानक मौत से उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा। पिछले दो महीने से

उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुहानी एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही थीं।

उनके निधन की पुष्टि आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने की है। इसके अलावा

एक्ट्रेस के माता-पिता ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस बारे में विस्तार

से जानकारी दी है कि आखिर सुहानी के साथ क्या हुआ था।

सुहानी

के पिता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'दो महीने पहले उसके हाथ में

सूजन शुरू हो गई थी। पहले तो हमें लगा कि ये चीज़ें बहुत सामान्य हैं लेकिन

आख़िरकार वही सूजन उसकी दूसरी बांह पर भी दिखाई देने लगी। इसके बाद पूरे

शरीर में सूजन फैल गई। कई डॉक्टरों से सलाह लेने के बावजूद किसी को भी इस

बीमारी का पता नहीं चला। आख़िरकार, 11 दिन पहले, हमने उसे एम्स में भर्ती

कराया

"सुहानी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद, उसके

कई परीक्षण किए गए। इससे पता चला कि वह एक दुर्लभ बीमारी डर्मेटोमायोसिटिस

से पीड़ित हैं। इस बीमारी का एकमात्र इलाज स्टेरॉयड है। लेकिन इन्हीं

स्टेरॉयड्स ने उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली पर असर डाला और वह दिन-ब-दिन कमजोर

होती गई।'' ऐसा सुहानी के पिता ने कहा।

सुहानी के पिता ने

कहा, "डॉक्टरों के मुताबिक इस बीमारी से ठीक होने में काफी समय लगता है।

हालांकि, कमजोर इम्युनिटी के कारण सुहानी का संक्रमण बढ़ गया। उसके फेफड़े

कमजोर हो गए। इससे पूरे शरीर में तरल पदार्थ जमा होने से उसे सांस लेने में

दिक्कत होने लगी। आखिरकार 16 फरवरी को वह इस दुनिया से चली गईं।''''

"सुहानी

बचपन से ही मॉडलिंग में सक्रिय थीं। उन्हें करीब 25 हजार बच्चों में से

''दंगल'' के लिए चुना गया था। वह बचपन से ही कैमरा फ्रेंडली थीं। फिलहाल

सुहानी मास कम्युनिकेशन-जर्नलिज्म का कोर्स कर रही थी और दूसरे साल में थी।

वह अपनी पढ़ाई पूरी करके फिल्मों में काम करना चाहती थीं। सुहानी की मां

ने मीडिया को बताया।

इस बीच सुहानी इंस्टाग्राम पर ज्यादा

एक्टिव नहीं थीं। उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट नवंबर 2021 की है। ''दंगल''

के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया। उन्होंने अपनी

पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए फिल्म के ऑफर स्वीकार नहीं किए।

उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद

मनोरंजन जगत की ओर रुख करेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें