मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल

मुंबई । फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा आहूजा गुरुवार को शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि गोविंदा ने कोई मांग नहीं की है और शिवसेना के लिए सक्रिय रूप से काम करने की इच्छा जताई है। सीएम शिंदे ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी फिल्म कलाकारों के हित के लिए काम करती रहेगी।

इस अवसर पर गोविंदा ने विश्वास जताया कि मुझे दी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाऊंगा। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने सधी हुई प्रतिक्रिया दी। जब मैं शुरुआत में 2004 से 2009 तक राजनीति में था, जब मैं बाहर निकला तो मैंने सोचा कि शायद मैं दोबारा राजनीति में नहीं आऊंगा लेकिन 14 साल के वनवास के बाद मैं फिर से शुरुआत कर रहा हूं।

अभिनेता गोविंदा आहूजा पहले भी कांग्रेस पार्टी से सांसद रह चुके हैं। वह अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। उन्हें मुंबई के उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारी मिलने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें