मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

फिल्म '12वीं फेल' ने तोड़ा 'गदर' के 23 सालों का रिकॉर्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

विधु

विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल एक बार फिर चर्चा में है। बॉलीवुड में

करीब 23 साल बाद ये इतिहास दोबारा घटित हुआ है। 23 साल पहले सनी देओल की

''गदर: एक प्रेम कथा'' आई थी। फिल्म ने एक रिकार्ड बनाया। उसके बाद कोई भी

फिल्म उस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकी लेकिन अब विधु विनोद चोपड़ा और विक्रांत

मैसी की फिल्म ने ये कर दिखाया है।

12वीं फेल फिल्म 27

अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई थी। 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को काफी

सराहना मिली थी। फिल्म में विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने मुख्य भूमिका

निभाई है। फिल्म की कहानी आईपीएस मनोज शर्मा के जीवन पर आधारित थी। इस

प्रेरक कहानी से दर्शक भी प्रभावित हुए। हाल ही में फिल्म ने सिनेमाघरों

में 25 हफ्ते पूरे किए हैं। फिल्म ''12वीं फेल'' बॉक्स ऑफिस पर सिल्वर

जुबली मना रही है। पिछले 23 सालों में कोई भी फिल्म लगातार 25 हफ्ते तक टिक

नहीं पाई है। इसलिए विक्रांत मैसी ने वो कर दिखाया जो कोई नहीं कर पाया,

चाहे वो शाहरुख-सलमान हों या कार्तिक आर्यन, वरुण धवन जैसे नई पीढ़ी के

सितारे हों। खूबसूरत स्क्रिप्ट, कमाल की एक्टिंग, बेहतरीन डायरेक्शन की

बदौलत यह फिल्म 25 हफ्ते बाद भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है।

विक्रांत

ने पोस्ट शेयर कर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। अन्य कलाकारों और

प्रशंसकों ने उन्हें बधाइयों का तांता लगा दिया है। कई लोगों ने टिप्पणी की

कि यह फिल्म और विक्रांत निश्चित रूप से इसके हकदार हैं। 23 साल पहले सनी

देओल की ''गदर: एक प्रेम कथा'' ने सिल्वर जुबली मनाई थी। उसके बाद से ऐसी

कोई फिल्म नहीं आई जो इतने लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिकी हो। 23 साल बाद

12वीं फेल ने ये कमाल कर दिखाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें