मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

अवंतीबाई लोधी की शोभायात्रा में मारपीट और पथराव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मेरठ,। मेरठ में शुक्रवार की देर रात अवंतीबाई लोधी की शोभायात्रा के दौरान खैर नगर में मारपीट और पथराव हो गया। मुस्लिम समाज द्वारा पथराव करने के बाद शोभायात्रा में शामिल लोगों ने भी पत्थर फेंके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। इस दौरान भाजपा नेताओं ने एसपी सिटी से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जन्मदिवस पर शुक्रवार को लोधी युवा संगठन ने विशाल शोभायात्रा निकाली। देर शाम दिल्ली रोड स्थित शिवशक्ति नगर स्थित दुर्जन सिंह लोधी मंदिर से यह शोभायात्रा शुरू हुई। इसके बाद शोभायात्रा इंदिरानगर, ब्रह्मपुरी, लोधों का पुल, ईश्वरपुरी, कबाड़ी बाजार, वैली बाजार से होते हुए देर रात देहली गेट थाना क्षेत्र के खैरनगर बाजार पहुंची। जब शोभायात्रा का आखिरी डोला निकल रहा था तभी अचानक उसका जेनरेटर खराब हो गया। आरोप है कि जब लोधी समाज के युवक जनरेटर को ठीक कर रहे थे तो मुस्लिमों ने जनरेटर की चाबी निकाल ली। विरोध करने पर मुस्लिमों ने उनके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद पथराव कर दिया। जवाब में शोभायात्रा में शामिल लोगों ने भी पथराव कर दिया। जबकि मुस्लिम पक्ष का आरोप है कि शोभायात्रा का म्यूजिक सिस्टम का एक स्पीकर गिरने से एक युवक घायल हो गया, इसके बाद बवाल हुआ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी फटकार कर लोगों को शांत किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह खुद मौके पर पहुंचे और कड़ी सुरक्षा में शोभायात्रा संपन्न कराई। इसके बाद भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2006 से यह शोभायात्रा निकाली जा रही है। यात्रा की अनुमति ली गई थी, इसके बाद भी पुलिस सुरक्षा नहीं दी गई। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और रासुका लगानी चाहिए। एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने इस मामले में जांच करने की बात कही है। खैर नगर बाजार में पूरी रात पुलिस और पीएसी तैनात रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें