मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

पंद्रह हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पंद्रह हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार

पंद्रह हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार

शाहजहांपुर, 12 मार्च । थाना जलालाबाद पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में तीन वर्षों से फरार चल रहे 15000 के इनामी वांछित को गिरफ्तार कर लिया।

थाना जलालाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने रविवार को बताया कि थाना जलालाबाद क्षेत्र निवासी एक महिला ने 11 दिसम्बर 2019 को जनपद एवं थाना फर्रूखाबाद के गांव भावपुर निवासी बड़े लल्ला व रजत तथा जनपद हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव उवरी निवासी चन्द्रहास के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पाॅक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजिकृत कराया था। सात सितम्बर 2020 को पुलिस ने अपहर्ता को बरामद कर लिया। आरोपित रजत पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। इसपर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध सीआरपीसी की धारा 82 व कुर्की की कार्रवाई भी की। उसके बाद भी आरोपी ने न तो सरेंडर किया और न ही न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उस पर पंद्रह हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती देर रात पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रजत को जलालाबाद के विश्राम नगर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें