मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

मोबाइल के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोबाइल के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

मोबाइल के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

रामगढ़, 13 मार्च । रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में बिरसा चौक पर एक मोबाइल के गोदाम में सोमवार को अचानक आग लग गई। इस अगलगी में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि दुर्गा मोबाइल के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।

गोदाम में लाखों रुपए के इलेक्ट्रिक पार्ट्स रखे हुए थे। अचानक आग लगी और देखते ही देखते आग ने विशाल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों द्वारा बहुत ही मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस भीषण आग में गोदाम में रखें कूलर, फ्रिज, जनरेटर इत्यादि कई इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गए हैं। दुकान के मालिक दुर्गा ने बताया कि कितना का नुकसान हुआ है इसका आंकलन लगा पाना मुश्किल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें