पांडेयपुर मानसिक चिकित्सालय में महिला मरीज ने अपने गर्दन पर चाकू से वार किया,मौत
वाराणसी। पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय में रविवार को एक महिला
मरीज ने किचन में सब्जी काटते वक्त अचानक अपने गर्दन पर चाकू मार लिया। जब
तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो गई। सूचना पर कैंट पुलिस भी
अस्पताल पहुंच गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
अस्पताल
के अफसरों के अनुसार कौशांबी पुलिस ने महिला सुषमा को बीते 13 अप्रैल को
सीजेएम के आदेश पर चिकित्सालय में भर्ती कराया था। महिला मानसिक अवसाद की
स्थिति में यहां लाई गई थी। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। सुबह महिला
सुषमा अस्पताल के किचेन में अचानक पहुंची और सब्जी काटने के लिए रखा चाकू
लेकर बाहर आई। अस्पताल के मैदान में उसने अपने गर्दन पर चाकू मार दिया।
महिला को लहूलुहान देख कर्मचारियों ने शोर मचाया। बंदी रक्षक मौके पर
पहुंचे लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि महिला को एक अलग
सेल में पांच महिला बंदियों के साथ रखा गया था। छानबीन के दौरान पुलिस और
फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाया। घटना की जानकारी महिला के परिजनों को भी
दे दी गई।





