मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ में बैंककर्मी महिला की हत्या, गोली मारकर उतारा मौत के घाट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखनऊ में बैंककर्मी महिला की हत्या, गोली मारकर उतारा मौत के घाट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में गुरुवार को एक प्राइवेट बैंक की महिला कर्मचारी की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विवेकखंड में एक प्राइवेट कंपनी की बैंक के पास महिला कर्मचारी काे गोली मार दी गई। घायल महिला को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।

शुरूआती जांच में महिला की पहचान आलमबाग निवासी दिव्या मिश्रा के रुप में हुई है। वह बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में कार्यरत थी। पिछले एक साल से उनका उनके पति से विवाद चल रहा है। उन्होंने तलाक के लिए कोर्ट में अपील भी दायर कर रखी थी।

फिलहाल घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि किसी ने उन्हें फोन करके बैंक से बाहर बुलाया था। बातचीत के दाैरान महिला काे गोली मारकर अभियुक्त फरार हो गया। गोमतीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि हमलावर की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस का शक महिला के पति पर भी जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें