मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में बढ़ा ब्लैक फंगस का खौफ, गंगाराम, अपोलो से एम्स-मैक्स तक मरीजों की भरमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अब तक दिल्ली एम्स में 75-80 मरीज, मैक्स अस्पताल में 50 और इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में ब्लैक फंगस के 10 मरीज आ चुके हैं

राजधानी दिल्ली में ब्लैक फंगस इंफेक्शन (म्यूकरमाइकोसिस) के मरीजों की संख्या में अब निरंतर इजाफा हो रहा है। क्या सरकारी और क्या निजी अस्पताल हर जगह ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हो रहे हैं। एम्स से लेकर मैक्स तक और सर गंगाराम से लेकर अपोलो तक इन सभी अस्पतालों में ब्लैक फंगस के नए मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि अब तक दिल्ली एम्स में 75-80 मरीज, मैक्स अस्पताल में 50 और इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में ब्लैक फंगस के 10 मरीज आ चुके हैं। सर गंगाराम के सूत्रों ने बताया कि यहां ब्लैक फंगस के 40 मरीज भर्ती हो चुके हैं जबकि 16 मरीज बेड न होने के कारण वेटिंग में हैं।

दिल्ली एम्स के न्यूरोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. एमवी पद्मा श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। हम थ्री डिजिट को पार कर चुके हैं। हमने एम्स ट्रॉमा सेंटर और एम्स झज्जर में अलग से म्यूकर वार्ड बनाए हैं। हमारे यहां ब्लैक फंगस के लगभग 20 केस रोज आ रहे हैं।

डॉ. पद्मा ने बताया कि लो इम्यूनिटी के कारण ब्लैक फंगस के फैलने की संभावना ज्यादा है। अगर किसी कोविड के मरीज को डायबिटीज है तो उसकी शुगर सख्ती से नियंत्रित की जानी चाहिए और स्टेरॉयड्स का इस्तेमाल भी बहुत कम और सावधानी से होना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें