मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

एफसीआई ने रबी विपणन सीजन 2024-25 में 266 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने चालू रबी विपणन

सत्र (आरएमएस) 2024-25 के दौरान 266 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) गेहूं की

खरीदारी की है। इस दौरान 22 लाख से ज्यादा किसान लाभान्वित हुए हैं। वहीं,

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत उनके बैंक खाते में 61 लाख करोड़

रुपये जमा किए गए हैं।

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं

सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि भारतीय

खाद्य निगम ने चालू रबी विपणन सत्र 2024-25 के दौरान 266 लाख मीट्रिक टन

गेहूं की सफलतापूर्वक खरीदारी की है, जो पिछले रबी विपणन सत्र के 262

एएएमटी के आंकड़े से ज्यादा है। मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान गेहूं की खरीद

से 22 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं, जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर

गेहूं की खरीद पर करीब 61 लाख करोड़ रुपये सीधे इन किसानों के बैंक खातों

में जमा किए गए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि रबी विपणन सत्र के

तहत गेहूं की खरीदारी आमतौर पर हर साल एक अप्रैल को शुरू होती है। हालांकि,

किसानों की सुविधा के लिए इस साल अधिकांश गेहूं की खरीद करने वाले राज्यों

में इसे लगभग एक पखवाड़े पहले ही शुरू कर दिया गया था। यह उपलब्धि किसानों

के हितों की रक्षा और सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए

सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके साथ ये देश की खाद्यान्न

पर्याप्तता को सुनिश्चित करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें