मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

फातिमा सना शेख ने पहली बार की क्लिफ जंपिंग, शेयर किया रोमांचक वीडियो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फातिमा सना शेख ने पहली बार की क्लिफ जंपिंग, शेयर किया रोमांचक वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री फातिमा सना शेख, अपने करियर के साथ-साथ जिंदगी के छोटे-बड़े पलों का भी लुत्फ उठाती हैं। हाल ही में उन्होंने क्लिफ जंपिंग का अनुभव किया।

इस शानदार अनुभव का वीडियो उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

इसमें वे एक ऊंची पहाड़ी से नदी में छलांग लगाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने अनुभव को शेयर करते हुए लिखा कि छलांग लगाने से पहले मुझे किनारे पर खड़े होकर हिम्मत जुटाने में पूरे 20 मिनट लग गए। आखिरकार मैंने फैसला किया और कूद गई।

अभिनेत्री ने लिखा, "हवा में वह पल, जब पानी से टकराने से ठीक पहले का समय होता है, वह बहुत लंबा और डरावना लगता है।

पेट में एक अजीब सी घबराहट होती है, डर भी लगता है और कुछ समझ में भी नहीं आता है, लेकिन उन कुछ सेकंड में मैंने महसूस किया कि डर धीरे-धीरे जोश में बदल रहा था। खुद को इस बदलाव से गुजरते देखना बहुत रोचक था।"

अभिनेत्री ने आगे बताया कि पहली छलांग के बाद उनके मन में डर खुद-ब-खुद खत्म हो गया और उन्होंने चार बार और छलांग लगाई थी। उन्होंने लिखा, "असल में डर छलांग लगाने से नहीं, बल्कि दिमाग में बनाई गई कहानियों से था।

हमें इतना सोचने की जरूरत नहीं, बस एक बार छलांग लगाने की है।"

अभिनेत्री की यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे फातिमा के साहस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की तारीफ कर रहे हैं।

फातिमा सना शेख अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ट्रिप्स, एडवेंचर्स और पर्सनल मोमेंट्स शेयर करती रहती हैं। इससे पहले भी वह ऐसे मोमेंट्स की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चुकी हैं।

अभिनेत्री की हालिया रिलीज फिल्म 'गुस्ताख इश्क' थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में कमाल न दिखा सकी। फिल्म में पहली बार फातिमा और विजय स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और प्रतिभाशाली कलाकार शारिब हाशमी भी अहम रोल में थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें