मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

बीमार बेटे के इलाज के लिए पिता ने लगाई गुहार, सीएम सुवेंदु अधिकारी के जनता दरबार पहुंचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बीमार बेटे के इलाज के लिए पिता ने लगाई गुहार, सीएम सुवेंदु अधिकारी के जनता दरबार पहुंचा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बुधवार को कोलकाता में भाजपा हेडक्वार्टर में आयोजित 'जनता दरबार' में जनता की शिकायतें सुनीं। अपनी फरियाद को लेकर पहुंचे फरियादियों ने इस मौके पर आईएएनएस से बातचीत की।

सुवेंदु अधिकारी के 'जनता दरबार' में आए एक सुभजीत रॉय ने कहा, "मेरे बच्चे को जन्म से ही लिवर की बीमारी है और अब उसकी हालत बहुत गंभीर हो गई है। बेटे का अब लिवर पूरी तरह खराब हो गया है। मैंने पीजी हॉस्पिटल और एम्स दिल्ली समेत कई सरकारी अस्पतालों में उसका इलाज कराया है।

इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलरी साइंसेज (आईएलबीएस) डॉक्टरों ने 30 दिनों के अंदर लिवर ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है। लगभग 15 दिन बीत चुके हैं और मैं पैसों का इंतजाम नहीं कर पाया हूं।

मजबूर पिता ने कहा, "इलाज का खर्च लगभग 18–20 लाख या उससे ज़्यादा है। मैंने अपनी सारी बचत खर्च कर दी है, अपना सामान बेच दिया है और कर्ज भी लिया है, लेकिन अब मेरे पास कुछ नहीं बचा है। बस 10–15 दिन ही बचे हैं।

मैं यहां अपने बच्चे के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए मुख्यमंत्री से मदद मांगने आया हूं।"

जनता दरबार में पहुंचे सायंतन जाना ने कहा, "2018 में मैंने एक स्थानीय निवासी को अपना घर किराए पर दिया था।

किराएदार टीएमसी नेता देवजीत पांडेय है, जो पिछले 4 साल से न किराया दे रहा है और न ही घर खाली कर रहा है। कई बार थाने में शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिहाला थाने में 2023 में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

थाने की पुलिस कहती है कि कोर्ट में जाइए, वहां सुनवाई होगी। अगर कोर्ट आदेश देगी तभी हम (पुलिस) घर खाली करवा पाएंगे। आज मैं अपना घर खाली करवाने के लिए सीएम से मदद मांगने आया हूं।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी राज्य के नागरिकों की समस्याओं के समाधान और उनकी शिकायतें सुनने के लिए नियमित रूप से 'जनता दरबार' का आयोजन कर रहे हैं। इस दौरान जनता की शिकायतें सुनकर अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश देते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें