मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

भेड़ को बचाने के लिए नदी में कूदे पिता-पुत्र डूबे, बेटे की लाश मिली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भेड़ को बचाने के लिए नदी में कूदे पिता-पुत्र डूबे, बेटे की लाश मिली

शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में शनिवार को नदी में डूब रही भेड़ को बचाने के दौरान पिता-पुत्र पानी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव बरामद कर लिया, जबकि उसके पिता की तलाश की जा रही है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम रौरा निवासी फकीरे लाल (50) और उनके पुत्र विवेक (25) गर्रा नदी के किनारे भेड़ाें को चरा रहे थे। इस दौरान एक भेड़ नदी में डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए विवेक नदी में उतर गया और गहरे पानी मे चले जाने के कारण वो डूबने लगा। बेटे को डूबता देख पिता फकीरे लाल उसे बचाने के लिए नदी में उतरे और वो भी गहरे पानी में डूब गए।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विवेक का शव नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, गोताखोर डूबे फकीरे लाल को अभी भी नदी में तलाश रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें