मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

दवा लेने जा रहे पिता-पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अमेठी। कमरौली थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह घर से दवा

लेने निकले बाइक सवार पिता-पुत्र को लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर

अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज

दिया।

कमरौली थानाध्यक्ष अभिनेश कुमार ने बताया कि सुबह 4

बजे के करीब पुलिस को लखनऊ सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर औद्योगिक

क्षेत्र कमरौली के रोड नंबर 2 पर खून से लथपथ दो लोगों के पड़े होने की

सूचना प्राप्त हुई। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस दोनों लोगों को नजदीकी

अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दोनों मृतकों की पहचान जिले के ही शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे बाबू

अकबरपुर फरसी निवासी रामबरन यादव (58) पुत्र श्रीराम और रंजीत यादव (32)

पुत्र रामबरन रूप में हुई है। दोनों मृतक पिता-पुत्र हैं। पूछताछ में पता

चला है कि दोनों सुबह तड़के घर से दवा लेने के लिए एक निजी अस्पताल में जा

रहे थे। कमरौली थाना क्षेत्र रोड नंबर 2 पर जैसे ही दोनों बाइक से रोड

क्रॉस कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और मौत हो

गई। फिलहाल परिजनों को सूचना देते हुए शवों को कब्जे में लेकर पुलिस विधिक

कार्यवाही कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें