मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

दहेज हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दहेज हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में हलिया थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य आरोपिताें की तलाश जारी है।चौकी प्रभारी बड़ौही कन्हैया राय ने बताया कि धमौली गांव निवासी संगीता मौर्य (22)की बीते बुधवार रात काे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में मृतका के भाई राजेश कुमार मौर्य निवासी भटवारी गांव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन की दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतक महिला के पति संजय मौर्य, ससुर ऊधौ मौर्य, जेठानी प्रेमकली और देवर विनय के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।चौकी प्रभारी बड़ौही ने उपनिरीक्षक श्याम लाल और पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर आराेपित पति संजय मौर्य और ससुर ऊधौ को बड़ौही गांव से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हाेंने बताया कि दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शेष दो आरोपित जेठानी प्रेमकली और देवर विनय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें