मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से मारपीट के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से मारपीट के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के ग्राम नगला जहानु में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और घटना में शामिल दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी रिश्ते में पिता-पुत्र हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नगला जहानु निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना जेवर में शिकायत देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि गांव में रहने वाली एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ दो व्यक्तियों ने मारपीट की। पीड़िता की स्थिति को देखते हुए मामला संवेदनशील माना गया।

शिकायत के आधार पर थाना जेवर में अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामला दर्ज होते ही थाना जेवर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी और गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद हनीफ पुत्र रहमत और सोहेल पुत्र मोहम्मद हनीफ, थाना जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी आपस में पिता-पुत्र हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पीड़िता की सुरक्षा और स्वास्थ्य की भी निगरानी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और कमजोर वर्ग के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें