मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: बारात में आए युवकों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद: बारात में आए युवकों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत

फतेहाबाद: बारात में आए युवकों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत

फतेहाबाद, 14 मार्च । जिले के गांव डूल्ट में एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तुरंत भूना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गांव डूल्ट के पास एक ढाणी में गत रात्रि विवाह समारोह था। बारात में भिवानी के गांव मीरान से दो भाई 32 वर्षीय राजेश और 28 वर्षीय विकास व उनका रिश्तेदार ढाणी दयाचंद खेड़ा निवासी 38 वर्षीय सुनील भी आये हुए थे। बताया जा रहा है कि आधी रात को कार में सवार होकर वापसी के लिए निकले थे। अभी वो ढाणी से कुछ ही दूर चले थे कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बताया गया है कि हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास व सुनील को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें