मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे में युवक की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के बेलदा थाना क्षेत्र अंतर्गत दांतन-दो ब्लॉक के धनेश्वरपुर इलाके में सोमवार तड़के सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों युवक पूजा के लिए फूल खरीदने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। मृत युवक की पहचान सुदीप सुतकुंडी (21) के रूप में हुई है। उसका घर बेलदा थाना क्षेत्र के देउली गांव में है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, एकारुखी गांव से दो दोस्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर खाकुड़दा की ओर फूल खरीदने निकले थे। धनेश्वरपुर मोड़ पर तेज रफ्तार में बाइक मोड़ने के दौरान सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल के हैंडल से टक्कर हो गई। संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे खाकुड़दा की ओर जा रहे बालू लदे एक डंपर के नीचे घुस गई। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।बताया गया है कि सुदीप लंबे समय से दांतन-दो ब्लॉक के एकारुखी गांव में अपने मामा के घर रह रहा था। हादसे में घायल दूसरे युवक को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बेलदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही जोड़ागाड़िया फाड़ी के प्रभारी दीपक दे अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को जब्त कर लिया है। मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें