गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे किसान, शाम सात बजे बैठक
नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया था। किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच इन मुद्दों के हल के लिए कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक इन वार्ताओं का कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी मंगलवार को किसानों के साथ मुलाकात करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, 'आज शाम सात बजे हमारी गृह मंत्री के साथ बैठक होगी। हम अभी सिंघु बॉर्डर जा रहे हैं और वहां से हम गृह मंत्री के पास जाएंगे।' जानकारी के अनुसार शाह से किसानों का 13 सदस्यीय दल मुलाकात करेगा। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह ने पहली बार किसानों को मिलने के लिए बुलाया है।





