मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

बागपत में किसानों का प्रदर्शन, 13 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बागपत में किसानों का प्रदर्शन, 13 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान अधिकार आंदोलन ने साेमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना - प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कई बार समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद किसानों की शिकायतों पर कोई ठोस समाधान नहीं हो रहा है।

बागपत कलेक्ट्रेट पर 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किसानों ने सांकेतिक धरना देकर अपनी आवाज उठाई। किसानों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के किसान आर्थिक और सामाजिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही। किसानों ने ज्ञापन में कई अहम मांगें रखीं, जिनमें किसानों को पूर्ण रूप से कर्जमुक्त किया जाए और छोटी जोत वालों की न्यूनतम आय सुनिश्चित की जाए, घरेलू बिजली के बकाये माफ कर मुफ्त बिजली देने, गन्ने का मूल्य चीनी के भाव के अनुपात में तय करने, गन्ना प्रजातियों के मूल्य अंतर को सीमित करने, गन्ना तुलाई में धांधली और कटौती पर रोक लगाने, आवारा गोवंश की समस्या के समाधान करने, गोपालकों को आर्थिक सहायता देने, भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा देने, शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी गयी।

ज्ञापन में समस्या समाधान के लिए किसान नेता नरेंद्र राणा ने 12 सितंबर 2026 तक का समय दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि तब तक मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 13 सितंबर को काठा देवी मंदिर पर खुली पंचायत कर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें