मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

महाराजगंज में डीजल संकट से परेशान किसान, पेट्रोल पंपों पर मच्छरदानी लगाकर काट रहे रातें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महाराजगंज में डीजल संकट से परेशान किसान, पेट्रोल पंपों पर मच्छरदानी लगाकर काट रहे रातें

महाराजगंज। मध्य-पूर्व में तनाव के बीच ईंधन की किल्लत से महाराजगंज के किसान को ईंधन के लिए कतारों में रातें बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है। डीजल के लिए लोगों को लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ रही हैं।

एक किसान ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पेट्रोल पंप पर हम लोग डीजल लेने के लिए आए हैं। डीजल की कमी से यहां हाहाकार मचा हुआ है। रात में लोग पेट्रोल पंप पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे हैं। किसानों को पता नहीं चल पा रहा है कि पेट्रोल डीजल मिल रहा है या फिर नहीं मिल रहा है।

कब मिलेगा और कब नहीं मिलेगा, इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। वे बोतल कनस्तर, डिब्बे लेकर डीजल मिलने का इंतजार करते दिखाई दिए।

किसान ने कहा कि पीएम मोदी की सभी अपीलों को हम मानने के लिए तैयार है, लेकिन धान के बीज को बोने का यह समय है, किसानों को पानी चलाने के लिए पंपसेट में डीजल की आवश्यकता होती है। ऐसे वक्त महाराजगंज में डीजल की भारी कमी है। किसानों के पास इतना भी तेल नहीं है कि पंपसेट चला सके। इस वक्त तक धान का बीज पड़ जाना चाहिए था और खेतों में पानी चल जाना चाहिए था।

किसान ने कहा कि डीजल की कमी और ट्यूबवेल और नहरों की व्यवस्था न होने से पानी की कमी है। ऐसे में हमको अपने पंपसेट से खेतों में पानी भरना पड़ता है। इस वक्त खेतों में पानी पहुंचाने के लिए डीजल की भारी कमी हो गई है।

सरकार पता नहीं कैसा उपाय कर रही है कि हम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

19 मई को पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। इससे पहले 15 मई को भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। तब पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर और सीएनजी में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें