मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

किसान ऑनलाईन करवा सकते है योजना के तहत आवेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भिवानी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन किसानों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है, वे किसान अपने निर्धारित दस्तावेज के साथ नजदीकी सीएससी सेंटर पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। यह जानकारी देते हुए तोशाम के खंड कृषि अधिकारी डॉ.संजय कुमार ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र स्वीकृत किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वह किसान अपने आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा जमीन की नकल प्रस्तुत करके सीएससी सेंटर पर पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण करवाने के पश्चात अपने आवेदन पत्र नंबरदार व पटवारी से सत्यापित करवाने के पश्चात संबंधित कृषि विकास अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा।

उन्होंने बताया कि उक्त राशि तीन किस्तों में लाभ पात्र किसानो को दी जाती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अतिरिक्त विभाग द्वारा किसानों के कल्याण हेतु क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी संबंधित कृषि विकास अधिकारी तथा उपमंडल स्तर पर स्थापित विभाग के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस को प्राप्त की जा सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें