मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत,परिवार में मचा कोहराम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से  किसान की मौत,परिवार में मचा कोहराम

नवादा।राष्ट्रीय उच्चपदस्थ संख्या 20 पर नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के समीप फोर लेन पर बुधवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आस-पास के लोगाें ने ट्रैक्टर के नीचे दबे व्यक्ति को निकालना लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अकबरपुर थाना को दी गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर ली। पुलिस ने शव को कागजी कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दी। मृतक फतेहपुर गांव निवासी बुन्दी चौधरी के 45 वर्षीय पुत्र इंद्रदेव चौधरी बताए गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर गुरूचक गांव के रंजीत कुमार का बताया जा रहा है।इंद्रदेव चौधरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ मरकर रोने लगे। मृतक की पत्नी व बेटे और बेटी की रोकर बुरा हाल हो गया है।बताया जाता है कि इंद्रदेव चौधरी अपने खेत से गेहूं की बुआई कर घर वापस लौट रहे थे, तभी फतेहपुर मोड़ के समीप फोर लेन सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रहे इंद्रदेव चौधरी पर पलट गया, जिससे उसकी दबकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें