मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद के युवक की फर्रुखाबाद में हत्या, पुलिस भूमि विवाद के एंगल से जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद के युवक की फर्रुखाबाद में हत्या, पुलिस भूमि विवाद के एंगल से जांच में जुटी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में कादरी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियाणा के फरीदाबाद जिले के युवक की आपसी भूमि रंजिश में हत्या कर दी गई थी। इस घटना के पीछे भूमि विवाद की बात सामने आई है। यह जानकारी साेमवार काे कानपुर परिक्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) जमुना प्रसाद ने हत्याकांड की जांच के लिए घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पत्रकाराें काे दी।

डीआईजी ने आगे बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक की पत्नी व परिजन पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद हैं। जिनसे पूछताछ के बाद जो तथ्य सामने आए हैं। उनके आधार पर हत्यारोपिताें की गिरफ्तारी को पुलिस टीम फरीदाबाद रवाना हो गई है। उन्हाेंने कहा की जल्द ही हत्यारोपिताें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डीआईजी ने हत्या की घटना सुपारी देकर शूटराें या भाड़े के बदमाशाें से कराए जाने की संभावना जताई। उन्हाेंने कहा

कि घटना के संबंध में फरीदाबाद पुलिस से संपर्क किया गया है और जानकारी जुटाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के जनपद फरीदाबाद थाना चंदावली क्षेत्र के दयालपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र अरुण सिंह(32) की उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में पांचाल घाट पर रविवार देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी पत्नी राखी और 2 वर्षीय बेटे जयंत के साथ 24 जुलाई को कार से तीर्थ यात्रा पर निकले थे और बनारस में काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के बाद वापस फरीदाबाद लाैट रहे थे। फर्रुखाबाद होते हुए आगरा की ओर से जाते समय रविवार देर रात अरुण सिंह जब कादरी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत पांचाल घाट पुलिस चौकी के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पंकज चौहान के किराना स्टोर पर रुका और कोल्ड ड्रिंक और बच्चे के लिए चॉकलेट लेने के लिए कार से उतरे तभी पीछे से सफेद कार में सवार दो हमलावराें ने वहां पहुंचकर उनकी सिर में गाेलियां मार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर मसेनी चौराहे की ओर तेजी से फरार हो गए। इस घटना की जांच के लिए आज डीआईजी जमुना प्रसाद ने एसपी आरती सिंह, एएसपी ग्रीशचन्द्र से गहन पूछताछ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें