मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

कामदुनी पीड़िता के परिवार ने लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने दिया न्याय का आश्वासन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कामदुनी पीड़िता के परिवार ने लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने दिया न्याय का आश्वासन

कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में बुधवार को बारासात के कामदुनी की सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या पीड़िता का परिवार न्याय की मांग लेकर पहुंचा। साल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान पीड़िता की मां और भाई ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। उनके साथ कामदुनी आंदोलन की प्रमुख चेहरे मौसमी कोयाल और टुम्पा कोयाल भी मौजूद थीं।

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कामदुनी मामले में न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने बताया कि मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और राज्य सरकार की ओर से किसी भी तरह का विरोध नहीं किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार के वकील पीड़ित परिवार का पूरा सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद कामदुनी मामले की दोबारा जांच की मांग उठी थी और सरकार इस मामले की पूरी फाइल फिर से खोलकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पीड़िता की मां और भाई ने न्याय मिलने की उम्मीद जताई। पीड़िता की मां ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अब उनकी बेटी को न्याय मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में उत्तर 24 परगना के कामदुनी में 20 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे पश्चिम बंगाल को झकझोर दिया था और राज्यभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कामदुनी दौरे के दौरान भी जोरदार प्रदर्शन हुआ था। आंदोलन से जुड़ीं मौसमी कोयाल और टुम्पा कोयाल लंबे समय तक न्याय की मांग को लेकर सक्रिय रहीं।

फिलहाल पीड़ित परिवार की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद एक बार फिर इस बहुचर्चित मामले को लेकर न्याय की उम्मीदें तेज हो गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें