मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

फोन पर तीन तलाक से खत्म हुआ 8 साल का निकाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फोन पर तीन तलाक से खत्म हुआ 8 साल का निकाह

जालौन। जालौन जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां पर दहेज की लालच में एक और परिवार बिखर गया। ससुराल पक्ष की ओर से 2 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने फोन पर ही अपनी पत्नी को तीन बार "तलाक... तलाक... तलाक" कहकर रिश्ते को खत्म कर दिया। इस घटना के बाद पीड़ित पत्नी ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ जालौन कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।जालौन कोतवाली क्षेत्र निवासी मोहम्मद सगीर की बेटी साविया खातून का निकाह 10 जुलाई 2017 को दतिया निवासी अनस खान के साथ हुआ था। परिजनों के मुताबिक शादी में लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए गए लेकिन विदा होने के बाद से ही ससुराल वालों ने दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पति, सास, जेठ और ननद ने साविया को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी। 7 जून 2025 को उसे घर से निकाल दिया गया और 19 जून को पति ने फोन पर ही तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित साविया ने कोतवाली जालौन में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तलाक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में दहेज प्रतिषेध कानून और मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। गुरुवार को जालौन कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें