मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

केशियाड़ी में नकली कीटनाशक घोटाला उजागर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केशियाड़ी में नकली कीटनाशक घोटाला उजागर

पश्चिम मेदिनीपुर। धान की फसल में उपयोग होने वाली नामी कंपनी की नकली दवाओं की बिक्री का बड़ा मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर केशियाड़ी थाना क्षेत्र के गिलागेड़िया इलाके में किसानों और दुकानदारों ने मिलकर एक व्यक्ति को नकली दवा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।आरोपित की पहचान नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के भद्रकाली इलाके के रहने वाले एक युवक के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, आरोपित युवक ने पहले एक स्थानीय उर्वरक-दवा विक्रेता को “बॉयर” कंपनी के महंगे प्रोडक्ट “नेटिवो” के पैकेट की तस्वीर व्हाट्सएप पर भेजी थी। उसने बताया कि वह यह दवा बहुत सस्ते दामों पर दे सकता है, जबकि किसानों को यह असली दवा समझ में नहीं आएगी। लालच में आकर दुकानदार ने युवक को दुकान पर बुलाया।कुछ घंटे बाद जैसे ही युवक दवा लेकर पहुंचा, दुकानदार और आसपास के किसान उसकी गतिविधियों पर शक होने पर उसे पकड़ लिया। मौके पर हंगामा होने पर सूचना केशियाड़ी थाने को दी गई। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करती है और आरोपित युवक को हिरासत में ले लेती है।घटना की जानकारी मिलते ही “बॉयर” कंपनी के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह नकली उत्पाद कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहा है और इस मामले में वे जल्द ही पुलिस के साथ कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे।इस घटना से इलाके के किसानों में भारी रोष फैल गया है। किसान संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे नकली दवा गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि फसल और किसानों की मेहनत दोनों सुरक्षित रह सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें