मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

"चाय वाले से विवाद में फर्जी IPS गिरफ्तार, पुलिस को दिया था सैल्यूट का आदेश"

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
"चाय वाले से विवाद में फर्जी IPS गिरफ्तार, पुलिस को दिया था सैल्यूट का आदेश"

लखनऊ। महानगर थाना पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर दुकानदार से रौब झाड़ने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने विवाद के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस को भी सैल्यूट करने और टोपी लगाने का आदेश दिया और खुद को नोएडा में तैनात आईपीएस अधिकारी बताया। महानगर थाने की पुलिस ने सोमवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया।

पूरी घटना महानगर इलाके के गोल मार्केट की है, जहां आरोपी मिथिलेश शुक्ला चाय की दुकानदार से पैसे के लेने-देने को लेकर विवाद कर रहा था। विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने रौब दिखाते हुए कहा, "टोपी क्यों नहीं लगाई है? मुझे सैल्यूट करो। मैं नोएडा में तैनात आईपीएस अधिकारी हूं।

जब पुलिसकर्मियों ने उससे पहचान पत्र मांगा तो आरोपी ने टालमटोल किया और कहा कि सुबह लाकर दे दूंगा। उसके व्यवहार से शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसका पूरा सच सामने आ गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति मिथिलेश शुक्ला (40 वर्ष) है, जो लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर रोड स्थित भारत नगर में रहता है। वह नोएडा सेक्टर-18 स्थित सैमसंग कंपनी में अकाउंट एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है।

वह वास्तव में कोई पुलिस अधिकारी नहीं है।

महानगर थाने में दरोगा आर्यन शर्मा की शिकायत पर आरोपी मिथिलेश शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 132 (सरकारी सेवक का छद्म वेश धारण करना), 221 (छद्म वेश में अपराध करना) तथा 204 (साक्ष्य गुप्त रखने या नष्ट करने संबंधी) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अक्सर फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर लोगों को धमकाता और रौब झाड़ता था। गोल मार्केट में चाय वाले के साथ हुई छोटी सी बात को लेकर उसने इतना रौब दिखाया कि आसपास के लोग भी हैरान रह गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक फर्जीवeड़े को तुरंत पकड़ लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें