मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस वर्दी में आये बदमाशों ने 10 लाख की ज्वेलरी लूटी, मकान मालिक को बनाया बंधक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस वर्दी में आये बदमाशों ने 10 लाख की ज्वेलरी लूटी, मकान मालिक को बनाया बंधक

सीवान। जिले के गुठनी थाने के धनौती चट्टी में मंगलवार की रात लगभग साढ़े बारह बजे पुलिस वर्दी में आये अपराधियों ने मकान मालिक को बंधक बनाकर स्वर्ण आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर लगभग 10 लाख के आभूषण की डकैती की।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि मैरवा के जतौर निवासी धर्मेंद्र वर्मा का गुठनी थाने के धनौती चट्टी स्थित कृष्ण चौधरी के मकान में आभूषण की दुकान है। मंगलवार की रात लगभग आधा दर्जन अपराधी पुलिस वर्दी में आये एवं धर्मेंद्र वर्मा की आभूषण की दुकान का शटर तोड़ने लगे। चोरी की घटना लूट में उस समय बदल गयी जब आवाज सुनकर मकान मालिक जग गये और घर से बाहर निकले तब उनको अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया। लगभग एक घंटे तक लूटपाट करने के बाद अपराधी आराम से चले गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा घटना स्थल को सील कर जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। दुकानदार द्वारा अभी चोरी हुए आभूषण की डिटेल्स पुलिस को नहीं दी गई है। दुकानदार के अनुसार लगभग 10 लाख के आभूषण की अपराधियों द्वारा लूटपाट की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें