मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आज वह धर्म, संस्कृति और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं, जो नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर को मजबूत करते हैं।

सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, "आज का दिन आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक स्वाभिमान और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित रहेगा। बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित 'सोमनाथ संकल्प महोत्सव' के अंतर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

इसके उपरांत बागपत (नांगल) स्थित श्री गोरक्षनाथ आश्रम, खोखरा भगवानपुर में नवनाथों की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं आठमान भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता होगी।"

उन्होंने कहा, "साथ ही, नई दिल्ली में आयोजित सीआईआई वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2026 - भारत के लिए एक दृष्टिकोण 100 कार्यक्रम में वैश्विक अर्थव्यवस्था, उद्योग और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद का हिस्सा बनूंगा।

सीएम योगी ने अंत में कहा, "आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास यही नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की सशक्त पहचान है।"

गौरतलब है कि सोमनाथ मंदिर भारतीय आस्था और सनातन परंपरा का एक बड़ा प्रतीक माना जाता है। साल 1026 में महमूद गजनवी ने इस मंदिर पर हमला किया था, लेकिन तमाम आक्रमणों और चुनौतियों के बावजूद सोमनाथ मंदिर आज भी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है।

इसी घटना के 1000 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' मनाया जा रहा है।

इस आयोजन को भारत की अटूट आस्था, सनातन संस्कृति की जीवंतता और राष्ट्र गौरव के उत्सव के रूप में देखा जा रहा है। 11 मई 2026 को देश के कई प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजा-पाठ, कलश यात्राएं, भजन संध्या और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसी कड़ी में काशी विश्वनाथ मंदिर में भी विशेष कार्यक्रम रखा गया है। इस आयोजन में सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें