मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

बाल सुधार गृह में पनप रही गुटबाजी और गैंगवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर, । सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह की व्यवस्था संभालने में

प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। बाल सुधार गृह से लगातार बाल अपचाारियों के

भागने के मामले सामने आ रही है। वहीं अब बाल सुधार गृह में गैंगवार का दौर

चल निकला है। बाल सुधार गृह में बाल अपचारियों की गैंग में आपसी टकराव

देखने को मिल रहा है। झगड़े में एक बाल अपचारी के गले को पत्ती से वार कर

घायल कर दिया गया है। लॉरेंस गैंग के बाल अपचारी के बाल सुधार गृह में रहने

के दौरान ही यहां पर गैंग और गुटबाजी का दौर शुरू हो गया था जो कि अब

धीरे-धीरे सामने आने लगा है। इस सम्बंध में बाल सुधार गृह अधीक्षक ने दो

मुकदमें ट्रांसपोर्ट नगर थाने में दर्ज करवाए है।

थानाधिकारी राजेश

बाफना ने बताया कि खाना खाने की बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। छाछ के

बंटवारें को लेकर सारा झगड़ा हुआ था। हालांकि लॉरेंस गैंग के बाल अपचारी के

भागने के दौरान गुटबाजी सामने आई थी। फिलहाल अब लॉरेंस गैंग का सदस्य बाल

अपचारी यहां नहीं है। गुटबाजी और गैंगवार जैसी बात फिलहाल सामने नहीं आई

है, लेकिन इस बात को लेकर जांच की जा रही है।

बाल सुधार गृह

अधीक्षक सुनील भार्गव ने दर्ज मुकदमें में पुलिस को बताया कि 22 मई को शाम

को खाना चल रहा था। सभी बाल अपचारी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर

रहे थे। कुछ बालअपचारी खाने में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे कि 8 बाल

अपचारियों ने इनकों को खाना नहीं लेने दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। इस

पर बाल सुधार प्रशासन ने बीच-बचाव कर बाल अपचारियों को बचाया। आरोपियों ने

मारपीट के साथ दूसरे गुट के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। मामले की

जांच हैंडकांस्टेबल नंदकिशोर कर रहे है।

जांच अधिकारी ने

बताया कि जेल में गुटबाजी पनप रही है। इससे वहां से हालात भयावह होते जा

रहे है। यहां पर बाल अपचारियों में गैंगवार भी देखने को मिली है।

एक

अन्य मुकदमें बाल सुधार गृह अधीक्षक ने पुलिस को बताया कि 22 मई को ही कुछ

बाल अपचारियों के साथ अन्य कुछ बाल अपचारियों ने मारपीट की और एक बाल

अपचारी पर पत्ती से हमला कर घायल कर दिया गया है। बाल अपचारी के गले पर

गहरा घाव हो गया। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार

के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इस मामले में 18 बाल अपचारियों के खिलाफ

जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया है।

आरोपियों ने घायल बाल अपचारी को जान से मारने की धमकी दी। इनके बीच भी झगड़े

की शुरूआत खाना खाने के दौरान ही हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें