मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग से की बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग से की बात

नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग से बात की और सिडनी के बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले पर भारत की तरफ से संवेदना जताई। इस हमले में 15 बेगुनाह लोग मारे गए।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से बात की।

बोंडी बीच पर हुए आतंकवादी हमले पर अपनी गहरी संवेदनाएं जताईं और अपना पूरा समर्थन दिया।"

इससे पहले रविवार को उन्होंने लिखा था कि ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हनुक्का उत्सव पर हुए आतंकी हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।

वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया और आतंकवाद के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, "ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर भयावह आतंकवादी हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं।

इस हमले में यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन का जश्न मना रहे लोगों को निशाना बनाया गया। भारत की ओर से, मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में हम ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत आतंकवाद के प्रति बिल्कुल भी सहनशीलता नहीं रखता और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है।

पुलिस के मुताबिक, यहूदियों पर हमला करने वाले शूटरों का कनेक्शन पाकिस्तान से है। एक शूटर साजिद को ढेर कर दिया गया। न्यू साउथ वेल्स के पुलिस कमिश्नर माल लैन्यन ने इस बात की पुष्टि की है कि हमले के दौरान शूटरों में से एक, साजिद अकरम (50) को पुलिस ने गोली मार दी। वहीं दूसरा शूटर और साजिद का बेटा नवीद अकरम (24) घायल हो गया।

इस हमले में सबसे कम उम्र की पीड़ित 10 साल की लड़की थी, जिसकी बच्चों के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सबसे ज्यादा उम्र का पीड़ित 87 साल का था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें