मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी के दो एक्सप्रेसवे पर 425.43 करोड़ रुपये खर्च कर ‘ई-वे हब’ बनाएगी योगी सरकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
यूपी के दो एक्सप्रेसवे पर 425.43 करोड़ रुपये खर्च कर ‘ई-वे हब’ बनाएगी योगी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विश्व स्तरीय एक्सप्रेसवे के निर्माण व विकास के साथ ही राहगीरों के लिए उत्तम यात्री सुविधाओं का विस्तृत फ्रेमवर्क भी तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्वांचल व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कुल 12 ई-वे हब के निर्माण व विकास का विस्तृत खाका तैयार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके जरिए दोनों ही एक्सप्रेसवे पर उत्तम यात्री सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ई-वे हब के निर्माण व विकास को बल मिलेगा।प्रक्रिया के अंतर्गत, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कुल 8 ई-वे हब बनेंगे जिसमें 299.18 करोड़ तथा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर 126.25 करोड़ रुपये की लागत से 4 ई-वे हब का निर्माण होगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत सुलतानपुर नोड पर 40.72 करोड़ तथा बांदा में 30.82 करोड़ रुपये की लागत से हाइवे के दोनों तरफ ई-वे हब का निर्माण किया जाएगा। यह इन दोनों एक्सप्रेस-वे पर यात्री सुविधाओं के सबसे बड़े केन्द्र के तौर पर उभरेंगे।यूपीडा की ओर से तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार इन ई-वे हब को वैश्विक मानकों के अनुरूप यात्री सुविधाओं से युक्त करने की तैयारी है। खास बात यह है कि ये सभी ई-वे हब एयरपोर्ट ग्रेड एमिनिटीज बेस्ड होंगे, यानी यहां राहगीरों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। पूरा परिसर वातानुकूलित होगा जिसमें ज्यादा फुटफॉल वाले क्षेत्र में वातानुकूलन व्यवस्था बेहद उन्नत होगी।ई-वे हब में महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग अत्याधुनिक टॉयलेट ब्लॉक्स का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, महिलाओं की जरूरतों अनुसार सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग यूनिट्स, सेंसर बेस्ड फॉसेट्स, सोप डिस्पेंसर व एंटी बैक्टीरिया सैनिटरीवेयर की स्थापना होगी। यहां नर्सिंग रूम, किड्स फ्रेंडली वॉशरूम तथा बच्चों को दुग्धपान कराने के लिए फीडिंग व चेंजिंग एरिया भी होंगे। दिव्यांगों की सुविधा के लिए अलग यूनिट्स का निर्माण भी किया जाएगा जिसमें होल्डिंग बार, एंटी स्किड फ्लोरिंग व व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वांचल व बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर ई-वे हब के निर्माण व विकास कार्यों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यों को पूरा किया जाना है जिनकी जल्द ही शुरुआत होने जा रही है। प्रक्रिया के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बनने वाले ई-वे हब में 78.77 करोड़ की राशि सिविल व 11.90 करोड़ की धनराशि इलेक्ट्रिकल वर्क को पूरा करने पर खर्च की जाएगी। इसी प्रकार, एचवीएसी पर 69.60 लाख, 5 वर्षों के लिए मेंटिनेंस के लिए 2.28 करोड़ तथा यूपीपीसीएल आधारित कार्यों को 7.70 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च कर पूरा किया जाएगा।वहीं, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बनने वाले ई-वे हब में सिविल वर्क पर 169.37 करोड़ तथा इलेक्ट्रिकल वर्क में 23.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार, एचवीएसी पर 1.39 करोड़, 5 वर्षों के लिए मेंटिनेंस पर 4.86 करोड़ तथा यूपीपीसीएल द्वारा किए जाने वाले कार्यों को पूर्ण करने के लिए 49.86 करोड़ रुपये की रकम खर्च की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें