मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर 24 परगना में विस्फोट से मचा हड़कंप, जब्त पटाखों के गोदाम पर सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तर 24 परगना में विस्फोट से मचा हड़कंप, जब्त पटाखों के गोदाम पर सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में

कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के नीलगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर में मंगलवार सुबह पुलिस द्वारा जब्त कर गोदाम में रखे गए पटाखों और बारूद में अचानक आग लगने से जोरदार विस्फोट हो गया। लगातार हुए धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले नीलगंज पुलिस चौकी ने अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे और बारूद बरामद किए थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब्त किए गए विस्फोटक नियमों के अनुसार नष्ट करने के बजाय एक गोदाम में रख दिए गए थे। इतना ही नहीं, गोदाम के बाहर एक ड्रम में भी बारूद रखा गया था।

मंगलवार सुबह अचानक गोदाम में आग लग गई, जिसके बाद एक के बाद एक पटाखों में विस्फोट होने लगे। तेज धमाकों और घने धुएं से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया गया है कि जिस गोदाम में विस्फोट हुआ, उसकी दूसरी मंजिल पर एक परिवार रहता है। धमाकों की आवाज सुनते ही परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए। लगातार हो रहे विस्फोटों से घबराकर आसपास के लोग भी अपने घरों से बाहर आ गए।

घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आबादी वाले इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखने पर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जब्त विस्फोटकों का सुरक्षित निस्तारण किया जाना चाहिए था।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें