मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के महिपालपुर में धमाके की अफवाह : डीटीसी बस का टायर फटने से आई थी तेज आवाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के महिपालपुर में धमाके की अफवाह : डीटीसी बस का टायर फटने से आई थी तेज आवाज

नई दिल्ली। दिल्ली के महिपालपुर में धमाके की खबर से हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचीं। हालांकि, पुलिस को जांच के दौरान कुछ नहीं मिला है।

सामने आई जानकारी के अनुसार, महिपालपुर में रेडिशन होटल के नजदीक धमाके की आवाज सुनी गई। इस बारे में दमकल विभाग को भी सूचना दी गई थी।

दमकल के मुताबिक, गुरुवार सुबह लगभग 9 बजकर 18 मिनट पर धमाके के बारे में कॉल आई थी, जिसके बाद तीन गाड़ियों को भेजा गया।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आसपास जांच पड़ताल की गई है, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, कॉल करने वाले से संपर्क किया गया तो उसने बताया गया कि जब वह गुरुग्राम जा रहा था, तभी एक तेज आवाज सुनाई दी।

हालांकि, एक गार्ड ने बताया कि धौला कुआं जा रही एक डीटीसी बस का पिछला टायर फट गया था, इसलिए यह आवाज आई थी।

महिपालपुर में धमाके की खबर उस समय फैली, जब दिल्ली पुलिस और एजेंसियां कार धमाके की जांच में जुटी हैं। लाल किले के पास सोमवार को हुए कार ब्लास्ट के बाद दिल्ली में संवेदनशील परिस्थितियां हैं। 10 नवंबर को हुए इस ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

जांच में खुलासा हुआ कि डॉक्टर उमर उन नबी वह आतंकी था, जो ब्लास्ट के समय कार को चला रहा था। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि इसकी पुष्टि डीएनए रिपोर्ट से हुई है।

उमर मोहम्मद उर्फ उमर उन नबी के बारे में बताया जाता है कि विस्फोट करने से पहले वह मस्जिद भी गया था। विस्फोट वाले दिन, 10 नवंबर की सीसीटीवी फुटेज में उमर को पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास टहलते हुए देखा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें