मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

एग्जिट पोलः हरियाणा में कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर में गठजोड़ की सरकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एग्जिट पोलः हरियाणा में कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर में गठजोड़ की सरकार

नई दिल्ली। दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और हरियाणा से जुड़ी मतदान प्रक्रिया आज पूरी हो गई। मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है और केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बहुपक्षीय मुकाबले में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। यहां सरकार बनाने के लिए गठजोड़ जरूरी होगा।हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर आज मतदान सम्पन्न हुआ। एग्जिट पोल के मुताबिक पिछले 10 साल से सत्तारूढ़ भाजपा को इस बार 20-32 तक सीटें मिल सकती हैं। वहीं राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को 55 से 62 सीटें मिल सकती हैं।दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में बहुपक्षीय मुकाबला है। यहां की 90 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेस का गठबंधन है। भाजपा, पीडीपी और अन्य पार्टियां स्वतंत्र लड़ रही हैं। यहां के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 40 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा अपने दम पर सबसे बड़ी पार्टी बनते हुए 27 से अधिक सीटें जीत सकती है।हरियाणा के एग्जिट पोल के संबंध में दैनिक भास्कर के अनुसार भाजपा को 55 से 59, कांग्रेस को 44 से 54, जेजेपी को एक और स्वतंत्र को 01 से 05 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं ध्रुव रिसर्च के मुताबिक भाजपा 22 से 32, कांग्रेस 50 से 64 सीटें हासिल कर सकती है। पीपल्स पुल्स के मुताबिक भाजपा 20 से 32, कांग्रेस 49 से 61 और अन्य तीन से चार सीटें ले सकते हैं।वहीं, जम्मू-कश्मीर के सर्वे की बात की जाए तो दैनिक भास्कर के अनुसार भाजपा 20 से 25 सीटें, कांग्रेस-एनसी गठबंधन 35 से 40, पीडीपी 04 से 07 और अन्य 12 से 16 सीटें हासिल कर सकते हैं। इंडिया टुडे-सी वोटर सर्वे के मुताबिक भाजपा 27 से 32, कांग्रेस-एनसी 40 से 48, पीडीपी 6 से 12 और अन्य 6 से 11 सीटें जीत सकते हैं। पीपल्स पुल्स के अनुसार भाजपा 23 से 27, कांग्रेस-एनसी 46 से 50, पीडीपी 7 से 11 और अन्य 4 से 6 सीटें हासिल कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें