मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:52 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी में उत्पाद पुलिस ने भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट किया जब्त,चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मोतिहारी में उत्पाद पुलिस ने भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट किया जब्त,चार गिरफ्तार

मोतिहारी,18 मार्च।जिला उत्पाद पुलिस ने जिले के चकिया थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट को जब्त किया है।

इस दौरान उत्पाद पुलिस ने चार शराब माफिया को हिरासत में लेते हुए एक कंटेनर व पिकअप वाहन भी जब्त किया है।इसकी जानकारी देते उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पटना मद्य निषेध विभाग के द्वारा दी गई गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी उत्पाद पुलिस ने एक टीम गठित कर देर शाम चकिया थाना क्षेत्र के अहिरौलिया के समीप छापेमारी की गई। जहां भारी मात्रा में जेसीबी ऑयल के जार में छुपाकर रखा कच्चा स्प्रिट बरामद किया गया।

जब्त स्प्रिट एक कमर्शियल परिसर में कंटेनर से अनलोड कर अन्यत्र जगह डिलेवरी देने के लिए पिकअप वाहन पर लोड किया जा रहा था तभी उसी दौरान एक्साइज पुलिस ने छापामारी कर इस कार्य में संलिप्त चार व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए स्प्रिट भरा जार बरामद कर लिया।इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे उत्पाद इन्स्पेक्टर एकरामुल हक ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर देर शाम उक्त गांव में छापेमारी की गई।जहां कंटेनर में छुपा कर रखा गया कच्चा स्प्रिट अन्यत्र कहीं डिलीवरी देने के लिए एक पिक अप पर अनलोड किया जा रहा था।जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी ऑयल लिखित जार में रखे कच्चा स्प्रिट बरामद किया गया। उन्होंने बताया स्प्रिट तस्कर द्वारा बड़ी चालाकी से कंटेनर में पुराने कपड़ों के बीच स्प्रिट से भरा जार को रखा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें