मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह की रैली अब भगवती नगर में नहीं जम्मू यूनिवर्सिटी के जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम में होगी, यह है इसकी वजह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अमित शाह रविवार को जम्मू पहुंचेंगे और करीब साढ़े ग्यारह बजे जनरल जाेरावर सिंह आडिटोरियम में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वह ऊधमपुर व हंदवाड़ा के मेडिकल कालेजों का ई नींव पत्थर भी रखेंगे। शाह आइआइटी नगरोटा जम्मू में ब्लाक का उद्धाटन करेंगे और नए ब्लाक का नींव पत्थर भी रखेंगे।

जम्मू : बारिश के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रैली स्थल को बदल दिया गया है। जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे शाह ने रविवार को जम्मू के भगवती नगर में रैली को संबोधित करना था। अब जम्मू के भगवती नगर में रैली नहीं होगी।

प्रदेश भाजपा ने रैली में एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन बारिश के कारण रैली को रद कर दिया गया। अब कार्यक्रम जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम में होगा। आडिटोरियम में सीटिंग क्षमता दो हजार के करीब है। इसलिए सीमित संख्या में ही लोगों को शामिल किया जाएगा। आज सुबह भारी बारिश व ओलावृष्टि को देखते हुए भगवती नगर में रैली को रद करने का फैसला किया गया।

भगवती नगर में रैली का मंच समेत सारी तैयारियां कर ली गई थी लेकिन बारिश के कारण ग्राउंड में मंच को नुकसान पहुंचा। ग्राउंड में पानी भर गया और कीचड़ हो गया। सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। अमित शाह रविवार को जम्मू पहुंचेंगे और करीब साढ़े ग्यारह बजे जनरल जाेरावर सिंह आडिटोरियम में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वह ऊधमपुर व हंदवाड़ा के मेडिकल कालेजों का ई नींव पत्थर भी रखेंगे। बाद में अमित शाह आइआइटी, नगरोटा, जम्मू में ब्लाक का उद्धाटन करेंगे और नए ब्लाक का नींव पत्थर भी रखेंगे।

वह गुरुद्वारा डिग्यािना आश्रम में माथा टेकने के लिए भी जाएंगे। शाह के दौरे को देखते हुए जम्मू में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रदेश भाजपा के प्रधान रविंद्र रैना ने कहा कि बारिश के कारण भगवती नगर में रैली को रद करना पड़ रहा है। इससे कार्यकर्ता निराश हुए है। बड़ी संख्या में लोग राजौरी से बसों में सवार होकर रैली के लिए आ रहे थे। बारिश के कारण कार्यक्रम सीमित हो जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें