मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

खेतड़ी की पूर्व वाइस चेयरमैन ने किया सुसाइड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
खेतड़ी की पूर्व वाइस चेयरमैन ने किया सुसाइड

झुंझुनू। जिले की खेतड़ी नगरपालिका की निर्वतमान वाइस चेयरमैन सुनीता देवी ने बुधवार को कथित रूप से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। खेतड़ी नगरपालिका की वाइस चेयरमैन सुनीता देवी का कार्यकाल फरवरी में पूरा हुआ था।सुनीता के भाई अर्पित ने बताया कि 13 नवंबर 2013 को मेरी बहन सुनीता की खेतड़ी निवासी गजेंद्र से शादी हुई थी। शादी में उनके पिता ने करीब 40 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मेरी बहन से खुश नहीं थे। अर्पित ने बताया कि ससुराल पक्ष ने सुनीता को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और स्कार्पियो गाड़ी और 11 लाख रुपए लाने की मांग की। 2021 में जब सुनीता ने पार्षद का चुनाव लड़ा तो ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित कर पीहर से 3 लाख रुपए मंगवाए। इसके बाद उनकी पैसों की मांग बढ़ती गई और सुनीता के साथ मारपीट कर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।मृतका के भाई ने यह भी आरोप लगाया कि गजेंद्र के जयपुर की एक लड़की से अवैध संबंध थे। गजेंद्र उस लड़की से वीडियो कॉल पर बात करता था और वह लड़की सुनीता को जान से मारने की धमकी देती थी। 13 फरवरी 2026 को मृतका के पीहर में एक शादी का कार्यक्रम था जिसमें सुनीता और गजेंद्र दोनों गए थे। वहां गजेंद्र ने झगड़ा किया। अर्पित ने बताया तीन दिन पहले सुनीता ने अपने पिता को फोन कर उसे वहां से ले जाने की बात कही थी और ऐसा न करने पर अपनी जान लेने की धमकी दी थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। थानाधिकारी ने बताया कि पीहर पक्ष की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतका के शव को राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें