मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व सैनिक को योनो ऐप डाउनलोड करवा 5.39 लाख की ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व सैनिक को योनो ऐप डाउनलोड करवा 5.39 लाख की ठगी

जोधपुर। शहर के निकटवर्ती रूपनगर डिगाड़ीकलां गांव में रहने वाले एक पूर्व सैनिक को शातिर ने योनो ऐप डाउन लोड करवाने के बाद उनके दो अलग अलग खातों से 5.39 लाख रूपयों की निकासी कर ली। पीडि़त की तरफ से साइबर पोर्टल पर शिकायत दी गई। अब बनाड़ थाने में केस दर्ज करवाया गया है। उन्होंने अपनी एफडी तुड़वा कर बेटी की शादी के लिए रूपए खाते में रखे थे। पुलिस ने अग्रिम जांच आरंभ की है।एएसआई बींजाराम ने बताया कि रूपनगर डिगाड़ीकलां निवासी घीसूलाल पुत्र भंवरलाल प्रजापत ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह पूर्व सैनिक है और वर्तमान में हाईकोर्ट में रैक्सो लगे हुए है। 23 अगस्त को उनके मोबाइल पर किसी अंजान शख्स का कॉल और एसबीआई का योनो ऐप डाउनलोड करने का बोला। उसके द्वारा भेज गए लिंक को डाउनलोड कर लिया। 1 सितंबर को उनके दो एसबीआई खातों से अलग अलग किश्त के रूप में 50 हजार, 4.50 लाख फिर 39 हजार रूपए कट गए। शातिर ने ऐप डाउन लोड करवा यह कारस्तानी की। इस बारे में पहले साइबर पोर्टल पर शिकायत दी।एएसआई बींजाराम ने बताया कि पीडि़त घीसुलाल ने यह रकम अपनी एफडी तुड़वाकर बेटी की शादी के लिए एसबीआई के दो अलग अलग खातों में डाल रखी थी। फिलहाल मामला दर्ज किया गया है, अग्रिम पड़ताल जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें