मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर को जान से मारने की धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर को जान से मारने की धमकी

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े को पाकिस्तानी और ब्रिटिश नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। क्रांति रेडकर ने इस मामले की शिकायत गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। गोरेगांव पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।इस धमकी की जानकारी खुद क्रांति रेडकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है। क्रांति रेडकर ने लिखा है, "मुझे मेरे मोबाइल नंबर पर विभिन्न पाकिस्तानी नंबरों और यूके नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। यह पिछले एक साल से हो रहा है। पुलिस को समय-समय पर सूचित किया गया था। आज दोबारा इसी तरह की धमकी मिली है।" क्रांति ने इस ट्वीट में देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और मुंबई पुलिस को टैग किया है।गौरतलब है कि इससे पहले एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े और उनकी पत्नी क्रांति रेडकर को जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले की छानबीन पुलिस टीम कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें