मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी -नीतीश राज में बिहार का हो रहा चौमुखी विकास : उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोदी -नीतीश राज में बिहार का हो रहा चौमुखी विकास  : उपेंद्र कुशवाहा

नवादा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य उपेन्द्र कुशवाहा बिहार संवाद यात्रा पर शनिवार को नवादा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका गरमजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट पहनाया। बाद में मौर्या सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से ही जुट जाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि पहले संगठन को मजबूत बनाएं। सदस्यता अभियान को तेज कर लक्ष्य को हासिल करें।विकास की चर्चा करते हुए कहा कि सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में तेज गति से काम हो रहा है। आज बिहार राज्य की किसी भी जिले से तीन चार घंटे में पटना पहुंचा जा सकता है। 2005 से पहले बिहार का बुरा हाल था। तब बिजली एक दो घंटे रहती थी, आज एनडीए सरकार में 18 से 22 घंटे लगातार बिजली मिलती है। खेती - किसानी पर निर्भर लोगों की मुश्किलें कम हुई है। डबल इंजन की सरकार के कारण बिहार में विकास संभव हो पा रहा है। 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से एनडीए लड़ेगी और अधिक से अधिक सीटों पर जीतेगी। उन्होंने कहा कि नवादा में केंद्रीय विद्यालय तकनीकी कारणों से नहीं खुल सका है। जल्द ही अड़चनों को दूर कर लिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा ने किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें