मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

बीएसएफ भर्तियों में पूर्व-अग्निवीरों को मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बीएसएफ भर्तियों में पूर्व-अग्निवीरों को मिलेगा 10 फीसदी आरक्षणनई दिल्ली, 10 मार्च । गृह मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में होने वाली भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। इसके लिए बीएसएफ के जनरल ड्यूटी कैडर रिक्रूटमेंट रूल्स, 2015 में संसोधन किया है।मंत्रालय ने एक अधिसूचना के माध्यम से 6 मार्च का इसमें बदलाव की जानकारी दी थी। नए नियम गुरुवार (9 मार्च) से लागू हो गये है।गृह मंत्रालय के अनुसार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की भर्तियों में पूर्व-अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा। केन्द्र सरकार पूर्व अग्निवीरों के लिए ऊपरी आयु-सीमा मानदंडों में ढील भी दे रही है। जो इस बात पर निर्भर करेगा कि वे पहले बैच का हिस्सा हैं या बाद के बैचों का हिस्सा हैं।गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, कॉस्टेबल के पद के लिए पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों को आयु सीमा में पांच साल की छूट रहेगी। जबकि पूर्व अग्निवीरों के बाद के सभी बैचों को उम्र में तीन साल की छूट मिलेगी। इन अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षण से भी छूट मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें